सीतापुर। नशे में धुत दो युवक असलहे के साथ एक गांव में घूम रहे थे। असलहा लोड करते समय अचानक फायर हो गया। पड़ोस में खड़ा किशोर चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
मिश्रिख कोतवाली के गेंगलापुरवा निवासी गुलशन (14) पुत्र रामसागर रविवार को घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान वहां ढेबरापुर निवासी अम्बरीश व उदयपुर निवासी बाबू पहुंच गए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। इन लोगों ने तमंचा निकाल कर फायर किया।
इससे पास में खड़ा गुलशन गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। इंस्पेक्टर बृजेश राय का कहना है कि अम्बरीश व बाबू नशे में थे। ये लोग तमंचा लोड कर रहे थे, तभी फायर हो गया।