फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 19 ब्लॉकोंं में बनेंगे फायर स्टेशन, आरक्षित होगी जमीन

Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को जल्द 19 नए फायर स्टेशनों की सौगात मिलेगी। यह सभी फायर स्टेशन 19 ब्लॉकों में प्रस्तावित है। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों को फायर स्टेशनों के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि यह फायर स्टेशन एलिया, बेहटा, बिसवां, गोंदलामऊ, हरगांव, कसमंडा, खैराबाद, लहरपुर, मछरेहटा, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख, पहला, परसेंडी, पिसावां, रामपुर मथुरा, सकरन, सिधौली और रेउसा में बनना प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फायर स्टेशन के लिए 4184 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होगी। यह सभी अग्निशमन केंद्र श्रेणी सी के होंगे। यह केंद्र तहसील स्तर पर संचालित फायर स्टेशन से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर ब्लाॅक स्तर पर स्थापित होंगे।
जमीन मिलते ही शुरू होगा काम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि विभिन्न तहसीलों के राजस्व कर्मियों के साथ पिसावां, सांडा, रामपुर मथुरा व अन्य स्थानों पर कुछ भूखंड देखे गए हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से अध्धिक उपयुक्त भूखंड को ही चिन्हित किया जाएगा। जल्द उपयुक्त भूखंडों का चयन कर तहसील प्रशासन अग्निशमन विभाग को सौंपेगा। इसके बाद फायर स्टेशन बनाने की कवायद तेजी पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें