सीतापुर। रामकोट इलाके में हाइवे पर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने पर उसमें सवार लोग फौरन कार रोक कर उतर गए जिसके बाद कार जल गई। आग से कार में काफी नुकसान हुआ है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर एक कार जा रही थी। इस कार में हाईवे पर ढाबा के सामने अचानक शॉर्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई। पलक झपकते ही कार आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने फौरन कार रोक दी और उसमें से निकल भागे।
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। तब तक कार में काफी नुकसान हो चुका था। नवीन चौक पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि कार सवार लोग शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे।
इस कार में लखनऊ के अंकुर सिंह व चालक अतुल तिवारी सवार थे। तकनीकी खराबी के चलते कार के इंजन में आग लगी थी। कार सवार लोग सुरक्षित हैं। आग बुझा ली गई थी।