फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 29 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। अज्ञात कारणों के चलते एक घर में लगी आग से गृहस्थी का काफी सामान चल गया। पीड़ित ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। विशुनपुर गांव के मजरा सरवरपुर निवासी रामकिशुन की पत्नी मंगलवार दोपहर गाय बांधने अपने घर से बाहर गई थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उनके घर में आग लग गई। लौटते समय घर में आग भड़की देख वह मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल को दी। सूचना पर आए दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग से घर में रखा गेहूं, सरसों, नकदी व जेवर जल गया। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें