बीएसएनएल ऑफिस के महमूदाबाद कार्यालय के स्वीच रूम में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण आग से तकनीकी उपकरण जल गए। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।
महमूदाबाद में रामपुर मथुरा मार्ग पर बीएसएनएल का कार्यालय है। रविवार रात यहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बीएसएनएल कार्यालय के स्वीच रूम से भड़की आग में कई उपकरण जल गए। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। लपटों में ओएफसी केबल भी जल गए। कुछ देर में सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। समाचार लिखे जाने तक लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका था।