फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव इलाके के धर्मपुर गांव में खाना बनाते समय गैस के रेगुलेटर से रिसाव की वजह से आग लग गई जिससे खाना बना रही महिला झुलसने लगी। शोर सुनकर घर में मौजूद लोग पहुंचे तो वह भी आग की चपेट में आ गए। घटना में पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन

उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया है। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया था। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। तालगांव इलाके के धर्मपुर निवासी रामकुमार की पत्नी रात को गैस चूल्हे पर रसोई घर में खाना बना रहीं थीं। इसी बीच करीब आठ बजे सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव के चलते आग लग गई।
आग की लपटें उठते ही मां चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर बगल के कमरे में बैठे सभी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की जद में आने से वह सभी लोग चीख पुकार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग न बुझने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड सर्विस बिसवां से मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया। इस अग्रिकांड में रामकुमार की 45 वर्षीय पत्नी, बेटा संगीत (40) व आलोक (35), आलोक की पत्नी (32) व आलोक का पांच वर्षीय पुत्र झुलस गए। इन लोगों को फौरन लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें