सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझिगवां के मजरा नंदपुरवा निवासी रवींद्र के घर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घर में रखे छप्पर भी जल गए।
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।