फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोतवाली के सामने कूड़े में लगी आग, पास में खड़ा ऑटो जला

विज्ञापन
कोतवाली परिसर के सामने आग की चपेट में आकर जला वाहन। - फोटो : कोतवाली परिसर के सामने आग की चपेट में आकर जला वाहन।
विज्ञापन
महमूदाबाद। कोतवाली के सामने खाली भूमि पर कूड़े के ढेर में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पास खड़ा एक सीएनजी ऑटो जल गया। दमकल ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने शत्रु संपत्ति की खाली भूमि पड़ी हुई है। इसी भूमि पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। कोतवाली पुलिस जब्त किए गए वाहनों को इसी जगह रखती है। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक कूड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक सीएनजी ऑटो जल गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग विकराल रूप लेती तो अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कूड़े में कैसे आग लगी, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें