फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, 30 बीघा गेहूं जला

Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। टकेली गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। चपेट में आकर 30 बीघा गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


ग्राम टकेली निवासी कल्लू यादव, महेश यादव, देशराज गौतम, मुद्रिका गौतम, कौशल गौतम, राम आसरे वर्मा, सत्य राम वर्मा व सतीश भार्गव के खेत में गेहूं लगा था। शुक्रवार दोपहर खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चपेट में आकर गेहूं की फसल जल गई।
तेज हवाओं की चपेट में आकर पड़ोस के खेतों में लगे पेड़ पौधे व फसल भी झुलस गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें