लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम नयागांव के पशुबाड़े में लगी आग में झुलसकर एक पड़वे की मौत हो गई। वहीं भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। नयागांव निवासी अयोध्या प्रसाद के पशुबाड़े में सोमवार रात अचानक आग लग गई।
उन्होंने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जब तक भैंस व पड़वे को बाड़े से बाहर निकाला जाता, तब तक पड़वे की झुलसकर मौत हो चुकी थी। भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। अग्निकांड में साइकिल सहित अन्य सामान भी जल गया। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. भारतेंदु व लेखपाल रामदास ने मौका पर मुआयना किया।