फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीटी फटने से उपकेंद्र में लगी आग

Sat, 16 Dec 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां(सीतापुर)। 132 केवी उपकेंद्र बिसवां में शनिवार को अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह आग पर काबू पा लिया। इस वजह से करीब आधा घंटे तक सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति सामान्य तरीके से चल रही थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में धुएं का गुबार उठने लगा तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने बालू व अग्निशमन यंत्र के जरिए आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने बताया सीटी फटने की वजह से आग लगी थी। इससे करीब आधा घंटे तक पॉवर हाउस की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें