परसेंडी (सीतापुर)। मेंहदीपुरवा चौराहा स्थित बबलू गुप्ता की किराना और पान की दुकान में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार बबलू गुप्ता के अनुसार रात को दुकान बंद करते समय सब कुछ ठीक था।
सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान जल चुका था। दुकान में रखे दो फ्रिज, बैटरी, बिस्किट, नमकीन और पान मसाला समेत अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। दुकानदार ने बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।