फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में लगाई आग, सात घरों की गृहस्थी जली

Sun, 23 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा (सीतापुर)। थाना तंबौर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के छप्पर में आग लगा दी। चपेट में आकर आठ घरों की गृहस्थी जल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेढवहा पुरवा मजरा हजरतपुर निवासी श्री पाल ने बताया कि गांव के जयकरन से पहले उसकी मारपीट हुई थी। जिसके कारण दोनों में रंजिश चलती है। शनिवार को जयकरन ने उसके घर में रखे छप्पर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से सुंदर, चंद्रकली, खरगी, मनी राम, बेचेलाल, छोटेलाल के भी घर आ गए।
आग लगने के समय पीड़ित अपने घरों में सो रहे थे। लपटें उठती देख उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने से अनाज, नकदी कुल चार लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन




एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेखपाल अनुरुद्ध वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।

आग लगने से बाइक जली
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक संदिग्ध हालात में जल गई। शनिवार रात एक बाइक लालबाग चौराहे पर खड़ी थी। जिसमें अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। पुलिस वाहन स्वामी की तलाश कर रही है।

ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नैपालापुर (सीतापुर)। कोतवाली देेहात क्षेत्र में गन्ने की खोई लेकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हरगांव के सेमरीभान निवासी ट्रक स्वामी अब्दुल ने बताया कि हरगांव की ओर से ट्रक कटीली पेपर मिल जा रही थी। बिजवार ओवरब्रिज पर अचानक शाॅर्ट सर्किट होने के कारण ट्रक में आग लग गई। चालक सुनील कुमार ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें