फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल के सभी बेड फुल, मरीजों का बढ़ा दर्द

Sun, 23 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। इसकी गवाही जिला अस्पताल के आंकड़े दे रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ मुसीबत बन गई है। हाल यह है कि अस्पताल के सभी 230 बेड फुल हो गए हैं। पुरुष से लेकर चिल्ड्रेन वार्ड तक में एक भी बेड खाली नहीं है। इससे रविवार को लोग कई मरीजों को भर्ती कराने के लिए जोर सिफारिश करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


जिले में इस समय सर्दी, जुखाम, बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जिला अस्पताल में एक माह पहले जहां दो से ढाई हजार तक मरीज आते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर तीन हजार के पार पहुंच रही है। जिसमें 60 फीसदी मरीज बुखार, खांसी के आ रहे हैं। वहीं बच्चे डिहाईड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इससे अस्पताल में बेड की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जिला अस्पताल की क्षमता 230 बेड की है। रविवार को अस्पताल के महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड एक, सीनियर सिटीजन वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड पूरी तरह से फुल नजर आए। इन वार्डों में एक भी बेड खाली नहीं बचा था। इससे कई मरीज इमरजेंसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने बेड खाली न होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। कई मरीज भर्ती कराने के लिए जोर सिफारिश भी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन



वाटर कूलर मेंं उतरा करंट
जिला अस्पताल में हाल ही में मरीजों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। रविवार को कई मरीजों ने बताया कि कूलर में हल्का करंट आ रहा है। इससे वे पानी से दूर ही रहे। पड़ोस में लगी टोटी से पानी की जरूरत पूरी की। मरीज रामखेलवान ने बताया कि सुबह से कई बार आ चुका हूं लेकिन अभी तक करंट आ रहा है। इसे सही नहीं किया गया।


स्टाफ पर पैसे लेने का लगाया आरोप
जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने स्टाफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। अपने को भाजपा नेता बताने वाली आशा शर्मा ने आरोप लगाया कि महिला वार्ड में आठ घंटे बाद ड्यूटी बदल जाती है। जो भी ड्यूटी पर आता है वह चाय-पानी के लिए खर्चा मांगता है। कोई सौ कोई दोसौ रुपये ले रहा है। आरोप लगाया कि मेरे मरीज गायत्री से तीन दिन में कई बार वसूली हो चुकी है। अस्पताल में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है।

गंदगी की भरमार
एक तरफ संक्रामक रोग फैल रहे हैं तो दूसरी तरफ अस्पताल में गंदगी फैली हुई है। रविवार को इमरजेंसी के पास गंदगी नजर आई। जबकि इस रास्ते से होकर अफसर से लेकर मरीज व तीमारदार हर समय गुजरते हैं। पड़ोस में ही इमरजेंसी वार्ड बना हुआ है। रात के समय मच्छरों की भरमार रहती है। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में गंदी चादरों का ढेर नजर आया। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें