लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मजाशाह चौराहे के पास मंगलवार शाम गांव गौरिया प्रहलादपुर में स्थित एक दुकान में खड़ी कार में आग लग गई।
फायर सर्विस लहरपुर यूनिट प्रभारी हंसकुमार सिंह के मुताबिक कार लोखरियापुर निवासी फैसल की है। अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। टीम ने मौके जाकर आग बुझाई है।