लहरपुर (सीतापुर)। मोहिद्दीनपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। गांव मोहद्दीनपुर निवासी दनकुन्न सोमवार शाम अपने खेतों पर काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके घर के बाहर पड़े छप्पर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
विज्ञापन
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। पूरा घर चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने घर को जलते देखकर गृहस्वामी को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने अपने-अपने संसाधनों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जल गया।