फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्रा की मौत के मामले में दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 30 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के जीवन ज्याेति हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्रा की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने एसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। नोडल अधिकारी सीएमओ के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के धवरसारा निवासी कीर्ति (17) केजीवीवी एलिया में कक्षा नौ की छात्रा थीं। कीर्ति को 26 जनवरी को बुखार व पेट में दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कीर्ति की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने कमेटी बनवाकर मामले की जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में डीएम ने एसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल पंजीकृत था। इसलिए एफआईआर पंजीकरण नोडल अधिकारी की तरफ से होनी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें