फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मौलाना साजिद पर दर्ज हो एफआईआर

Tue, 29 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। एसपी को ज्ञापन देकर मौलाना साजिद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप ने बताया कि पिछले दिनों एक टीबी डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने सपा की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणी की है। यह निंदनीय है। यह टिप्पणी न केवल एक महिला सांसद की गरिमा का ठेस पहुंचाती है बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति वातावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक मंच पर बोलना नैतिक और विधिक रूप से भी गलत है।
सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग उठाई है। एसपी ने अभियोग पंजीकृत कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मुकेश यादव, जिलाध्यक्ष छात्र सभा शिवम सिंह, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी आलम सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा मोहम्मद नादिर, प्रदेश सचिव युवजन सभा मोहम्मद अरशद खान, नगर अध्यक्ष शेर खान, गोलू यादव, मो. इलियास, शानू, इम्तियाज अहमद, गुफरान, सुमित यादव, अनुज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें