लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोंसरी से डाक कांवड़ बाबा जंगली नाथ मंदिर जा रही थी, ग्राम मुगलपुर के निकट सैतियापुर निवासी पवन ने अभद्रता की और हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। कांवड़िया प्रदीप कुमार, आदर्श, आशीष दीक्षित, सार्थक, संदीप, प्रेम कुमार कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अपराध निरीक्षक सुरेश पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।