फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में विद्यार्थियों को गुणवत्ताविहीन मध्याह्न भोजन परोसने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधानाध्यापिका के निलंबन और रसोइया की सेवा समाप्ति के बाद अब दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में मध्याह्न भोजन के लिए आने वाले धन के गबन के भी गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। इसमें बच्चे गुणवत्ताविहीन मध्याह्न भोजन खाते हुए दिख रहे थे। वीडियो को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। डीएम के निर्देश पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को जांच के बाद प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था। रसोइया अनीता की सेवा समाप्त कर दी थी।
बृहस्पतिवार को बीएसए के निर्देश पर बीईओ उदयमणि पटेल ने प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर भानु प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विनोद गिरि को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, बीईओ, बीडीओ व ईओ के साथ बैठक की। अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के किसी एक विद्यालय में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच करें। बच्चों के साथ खाना खाएं और खाने में क्या बना है, गुणवत्ता कैसी है व खाना खाते हुए फोटो आख्या के साथ भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें