फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 4 को दबोचा, केस

Sun, 05 Mar 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खंबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन ने रविवार को चलाए चेकिंग अभियान में 4 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में दबोचा। ये सभी लोग कनेक्शन कटने के बाद चोरी से बिजली जला रहे थे। बिजली बिल बकाया को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


यह अभियान पांच हजार से अधिक धनराशि के बकायेदारों के खिलाफ है। रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में चलाए गए अभियान में 4 उपभोक्ताओं को कॉर्पोरेशन ने बिजली चोरी में पकड़ा। जिन लोगों को कॉर्पोरेशन ने दबोचा है, उनके विद्युत कनेक्शन बकाया बिलों का भुगतान न करने के एवज में काटे जा चुके थे।

बावजूद इसके इन उपभोक्ताओं ने बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, इनमें गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी कमला देवी, लालबाग चौराहा निवासी श्याम सुंदर, बाल्दारोड निवासी मुन्ने खां व प्रेमनगर निवासी शिवकुमार जायसवाल शामिल हैं। इनके विरूद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें