फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ के हमले की झूठी खबर फैलाने पर महिला के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 22 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा इलाके में युवती पर बाघ का हमला करने की झूठी खबर फैलाने पर क्षेत्रीय वन रक्षक नीरज कुमार ने युवती की मां के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

मछरेहटा के एक गांव की रहने वाली महिला की बेटी को एक युवक बहलाकर अपने साथ लेकर चला गया था। इसकी जानकारी होने पर महिला ने लोकलाज के भय के कारण बाघ का हमला कर बेटी को उठा ले जाने की खबर गांव में फैला दी। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वन विभाग के साथ जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों ने घंटों खेतों को खंगाला था। पगचिह्न न मिलने पर जब पुलिस ने महिला से दोबारा पूछताछ की तो बयान बदले हुए थे।
सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को लेकर जाने वाले आरोपी सनी को गिरफ्तार कर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। अब क्षेत्रीय वनरक्षक नीरज कुमार व वन दरोगा अक्षय पांडेय ने महिला के खिलाफ अफवाह फैलाने पर पुलिस को तहरीर दी है। रेंजर मिश्रिख सिकंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें