महमूदाबाद (सीतापुर)। अमीरगंज स्थित वर्मा स्वीटस एंड ब्रेकर्स की दुकान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। मिलावट की आशंका पर दो खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी कि इस रेस्टोरेंट में काजू की बर्फी व पेस्ट्री में मिलावट हो रही है। इस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव व खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुभाष यादव ने काजू की बर्फी व पेस्ट्री का नमूना भरा। एसएफओ ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।