फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कब्जे को लेकर मारपीट, असलहा लहराते वीडियो वायरल

Fri, 06 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव (सीतापुर)। राजापुर इसरौली गांव से जुड़ा एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक तमंचा लहराते दिखाई दे रहा है। गांव निवासी प्रेमा देवी के मुताबिक विमल, रामतीरथ और रामस्वरूप का खेत उनके खेत से जुड़ा हुआ है। पड़ोसी के खेत की पैमाइश एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने मेड़बंदी या कब्जेदारी का आदेश जारी नहीं किया था। आरोपियों ने तीन जून को खेत जोत लिया। जब प्रेमा देवी का परिवार रोकने पहुंचा, तो उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान एक युवक तमंचा लेकर धमकी देता नजर आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रेमा देवी के पुत्र दिनेश के पैर में चोट आई है। आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टरी भी नहीं कराई। वहीं पीड़ित पक्ष के चार लोगों व आरोपी पक्ष के तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें