फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल से जमकर हुई मस्ती

विज्ञापन
सीतापुर में रंग खेलते लोग। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। रंग पर्व होली पर सोमवार को पूरा जिला अबीर गुलाल में सराबोर नजर आया। हर तरफ रंगों की ही मस्ती दिखाई दी। रंग बरसे भीगे चुनरवाली जैसे गीतों पर लोग झूमते नजर आए। शहरी इलाके से लेकर गांवों में सुबह से ही रंग गुलाल की मस्ती शुरू हो गई। दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर खूब मस्ती की। दोपहर बाद घर जाकर होली की बधाई देकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

होली का पर्व जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के लालबाग चौराहे पर सुबह से ही लोग रंग गुलाल खेलते हुए नजर आए। गली मोहल्लों में रंग गुलाल उड़ता रहा। जगह-जगह पर होलिहारों की टोलियां भी ढोल नगाड़ों की धुन पर फाग गाती हुई गली, मोहल्लों से होकर गुजरी। मोहल्लों में आने वाले लोगों पर बच्चों ने अपनी छतों पर चढ़कर रंग डाला।
रंग के बाद लोग एक दूसरे के घरों पर जाकर गले मिले और ढेर सारी बधाइयां दी। रंग खेलने के बाद होली मिलन का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान छोटों ने बड़ों से गले गलकर उनका आशीर्वाद लिया। जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार रंग बरसे भीगी चुनर वाली रंग बरसे व होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं.. आदि गानों को ढोल नगाड़ा की धुन पर गाते बजाते होलिहारों की टोली देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

सभी लाल हरे पीले व नारंगी रंगों से सराबोर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते चल रहे थे। होलिका दहन के बाद सोमवार को सुबह होते ही शंकर जी की बारात निकली। यह बारात पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद चौराहे पर पहुंची। टोली में बारातियों ने विविध रूप बना रखे थे जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे।
महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार रंगों का पर्व होली इस बार कुछ खास रहे। गांवों में लोगों पर पंचायती चुनाव का नशा चढ़कर बोला। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे तरह अलर्ट रहा। अमीरगंज कर्बला मार्ग पर जलने वाली होली को लेकर काफी पुलिस बल तैनात रहा। पांडेय हाता मोहल्ले में जलने वाली होली के पास किसी ने अपनी कार खड़ी कर दी।
जिससे पुलिस काफी परेशान रही। बाद में गाड़ी स्वामी का पता लगा कर गाड़ी हटवाकर होलिका दहन करवाया गया। सुबह 9 बजे के बाद होली खेलय रघुबीरा... आई रे कन्हाई रंग बरसे... जैसे गानों की धुन पर लोग थिरकते हुए नजर आए। शाम को लोगों की भीड़ मंदिर में नजर आई।
सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में रंगों का त्यौहार होली भाईचारे के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कस्बे में होलिका दहन कर पूजन अर्चन किया गया। सोमवार को सुबह से लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर बधाई दी। शाम को कस्बे के सिद्धेश्वर मंदिर पर लोगों ने पहुंचकर होली मिलन में भाग लिया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीना राजपूत, प्रतिनिधि गंगाराम राजपूत, अनिल मिश्रा, रघुबर दयाल शुक्ल सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ होली के दौरान अराजकतत्वों पर नजर बनाए रहे।
होलिका की हुई पूजा
होलिका दहन पर महिलाओं ने होलिका की विधि विधान से पूजा की। ढोल की थाप पर लोक गीत गाए। होली की मस्ती शुरू होते ही लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर गले मिले। इस मौके पर बच्चों का उत्साह चरम पर था। देर रात तक टोली फाग गाती मस्ती में झूमती इठलाती रही। शहर के होली नगर चौराहे पर लगने वाली होलिका सबसे बड़ी और प्राचीन रही।
गायत्री मंदिर जेल रोड, मिरदही टोला, तरीनपुर, लोहारबाग, आंख अस्पताल, खूबपुर, विकास नगर, रामलीला मैदान सहित तमाम जगहों पर लगने वाली होलिकाओं को शानदार लाइटिंग से सजाया गया था। लोगों ने होली की परिक्रमा कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें