फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालक की संदिग्ध बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कस्बे में रविवार की देर रात एक मासूम की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। परिवारीजन डेंगू से मौत होना बता रहे हैं। हालांकि परिवार के लोगों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रेउसा कस्बे की नईबस्ती मस्जिद के निकट रहने वाले गुड्डू यज्ञसैनी के छह वर्षीय बेटे सक्षम को बुखार हो गया था। परिवारीजनों के मुताबिक बुखार के बाद बच्चे के शरीर में अकड़न के साथ दर्द महसूस हुई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
वहां फायदा न होने पर बिसवां में किसी प्राइवेट डॉक्टर के यहां उसका इलाज कराया जा रहा था। बालक के बाबा तुलसी यज्ञसैनी ने बताया कि बिसवां में बच्चों के डॉक्टर अवस्थी ने जांच कराने पर डेंगू बुखार बताया गया। प्लेटलेट्स कम होने की बात बताई गई थी।
विज्ञापन

रविवार की देर रात सक्षम की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिवारीजनों ने शव को दफन कर दिया। सक्षम घर का इकलौता लाडला था। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें