फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अजीजपुर में बुखार का प्रकोप, 30 लोग बीमार, चार को मलेरिया

विज्ञापन
बुखार से पीड़ित महिला। - फोटो : बुखार से पीड़ित महिला।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत ठाकुर नगर के मजरा अजीजपुर में 30 लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई दिनों से गांव में बुखार का प्रकोप होने के बावजूद कोई जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचा है। गांव निवासी तहसीन, अंकेश, छोटू, जैनब, विद्या देवी, शाहिद, फैजान, हसनैन, शिव गुड्डू, आशु, अंकिता, विकाश, आरती, रामगुनी, पूजा, चंद्र रानी, अनुपम सहित 30 लोग बुखार की चपेट में हैं। जांच में लक्ष्मी, छोटे, शकील, छोटू मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली टूटी होने से कई जगह जलभराव है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा है। पीड़ित ग्रामीण मजबूरन प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक जय प्रकाश पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। गांव में टीम भेजी जाएगी और कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें