फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि वापस हो

Thu, 25 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैया। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल के अगुवाई में बुधवार को एसडीएम बीके सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने महमूदाबाद के रामकुंड पर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामकुंड चौराहे से बजाजा चौराहा, चिकमंडी चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंच तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महमूदाबाद में प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा बीच सत्र में फीस वृद्धि की गई है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। फीस वृद्धि वापस करवाई जाए। साथ ही मांग भी की है कि अवैध अस्पताल व क्लीनिकों का संचालन बंद किया जाए। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदकों को समय से जारी किए जाए।
ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से कराई जाए। महमूदाबाद में खाद वितरण में हो रही समस्याओं का समाधान करवाया जाए। विद्यालयों के खुलने व छुट्टी के समय भारी वाहनों को रोका जाए। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव अपना दल डॉ. गोपी चंद्र वर्मा, हंस राज वर्मा, पूर्व प्रधान रामनरेश वर्मा, दीपक वर्मा, गया प्रसाद, राम आधार वर्मा, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुभाष पटेल, राघवेन्द्र पटेल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें