सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र के भूमिगत केबल में रविवार को फॉल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में तीन घंटे बिजली गुल रही। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
इस उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिये फॉल्ट की जानकारी दी गई। दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे विकास नगर, खूबपुर, नवीन चौक, कनवाखेड़ा सहित 20 से अधिक मोहल्लों में बिजली ठप रही। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
लोहारबाग फीडर चालू
सिटी उपकेंद्र से जुड़े मुख्य डाकघर फीडर पर लोड अधिक था। इससे आए दिन फॉल्ट बना रहता था। अब लोहारबाग फीडर चालू हो गया। इससे उपभोक्ताओं को अब बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।