हरगांव। ग्राम पंचायत बड़ेलिया निवासी दिनेश कुमार का शनिवार को यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर अपने ही पिता हरद्वारी लाल से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पिता हरद्वारी लाल ने अपने पुत्र दिनेश पर बंदूक तान दी।
दिनेश का आरोप है कि वह अपने निजी गाटा संख्या 356 में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहे थे। इससे नाराज होकर पिता ने बंदूक तानकर धमकाया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।