फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का बाप, सांसें थाम नीचे खड़े रहे पत्नी-बच्चे

Sat, 21 Nov 2026 01:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

अमेठी में प्रेमिका से शादी और स्टांप पेपर पर नोटरी कराने की जिद में दो बच्चों का पिता मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक पुलिस और परिजन उसे समझाते रहे, जबकि पत्नी, दोनों बच्चे और माता-पिता नीचे खड़े होकर उसके उतरने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक, नीचे खड़े पत्नी-बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में प्रेमिका से शादी करने और स्टांप पेपर पर नोटरी कराने की जिद में दो बच्चों का पिता करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। शनिवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब चार घंटे तक पुलिस, परिजन और ग्रामीण उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

विज्ञापन


मामला भवानीपुर कनू बाग स्थित एयरटेल, जियो और वीआई के मोबाइल टावर का है। टावर पर चढ़े युवक की पहचान पहाड़ का पुरवा, पुन्नपुर निवासी अजीत कुमार (37) के रूप में हुई। शनिवार सुबह करीब 7 बजे अजीत टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोन के जरिये उससे बातचीत शुरू की।

नीचे खड़े रहे पत्नी और दो मासूम बच्चे

अजीत की इस हरकत से परिवार के लोग परेशान हो गए। उसकी पत्नी रीता अपने दो बेटों अनुज (10) और अनुजीत (7) के साथ टावर के नीचे खड़ी होकर उसके उतरने का इंतजार करती रही। मां मालती देवी और पिता शीतला प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी और बच्चों को नीचे खड़ा देख ग्रामीण भी अजीत से नीचे आने की अपील करते रहे।

प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया गया

परिजनों के मुताबिक, अजीत पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। शनिवार सुबह वह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस लगातार फोन पर उससे बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाती रही। युवक प्रेमिका से शादी करने और स्टांप पेपर पर नोटरी कराने की मांग पर अड़ा था। पुलिस की सूचना पर प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया गया।

चार घंटे तक चलता रहा समझाने का दौर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निजी बचाव टीमों को भी मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मी, परिजन और ग्रामीण लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब चार घंटे तक उसे समझाने का प्रयास चलता रहा। सीओ श्वेताभ भाष्कर ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद रही और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार बातचीत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें