फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संपत्ति के विवाद में पिता को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

Tue, 09 Jul 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मानपुर क्षेत्र में वारदात के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मौत के घाट कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव मिर्जापुर निवासी राम सुशील यादव का अपने पिता रामपाल (65) से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बीते रविवार को रामपाल के छोटे बेटे मिथलेश ने 15-20 ईंटों को कमरे के स्लैब को बनाने के काम में प्रयोग कर लिया था।। जिसको लेकर बड़े बेटे राम सुशील यादव व उनकी पत्नी ममता सोमवार को सुबह करीब 10 बजे विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर तैश में आकर राम सुशील ने कुल्हाड़ी से अपने पिता रामपाल की गर्दन काट दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
सीओ लहरपुर सुशील यादव ने बताया की संपत्ति के विवाद के चलते हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


10 माह पहले बेची थी चार बीघा जमीन

रामपाल के छोटे बेटे मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता ने दस माह पहले अपनी पैतृक जमीन में से चार बीघा जमीन आठ लाख रुपये में बेची थी। इसके बाद उन्होंने छह लाख रुपये किसान कार्ड का कर्जा अदा किया था। तभी से राम सुशील पिता से विवाद करने लगा था। अभी भी रामपाल के नाम पर करीब 22 बीघा जमीन है।

रविवार को भी हुआ था विवाद

मिथलेश ने बताया कि रविवार को भी राम सुशील व उनके पिता के बीच विवाद हुआ था। राम सुशील को संदेह था कि पिता कहीं और जमीन को बेचकर छोटे भाई को रुपये न दे दें। रामपाल के दो पुत्र व चार पुत्रियां है। सभी का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें