फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: अवैध संबंध के शक में हैवान बना बाप, घर के बेसमेंट में ले जाकर पुत्र संग बेटी को मार डाला

Tue, 17 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने बेटे के साथ मिलकर अवैध संबंध के शक में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव सरयू नदी में फेंक दिया।
 
विज्ञापन
बेटी की हत्या के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को सरयू नदी में फेंक दिया। उनको शक था कि पुत्री के किसी से अवैध संबंध थे। आरोपियों ने पुलिस के सामने गुनाह कुबूल किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना महोली के बरसोहिया निवासी यूसूफ ने स्पीड पोस्ट करते हुए बताया था कि थाना रामकोट के रामनगर निवासी उसकी भांजी एक अक्तूबर से लापता है। उसके पिता छोटकन्ने और भाई सिराजुद्दीन आखिरी बार उसको अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से वह अपने घर नहीं आई।

ये भी पढ़ें - सपा ने मध्य प्रदेश में जारी किया घोषणा पत्र, जातीय जनगणना के साथ पीडीए पर खेला दांव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दादी का कत्ल: डायरी में लिखा...मैं बहुत घातक हूं, किसी की भी जान ले सकता हूं; पन्ने पलटे तो हैरान रह गई पुलिस
विज्ञापन


मामले की जांच एसओ अरविंद सिंह व निरीक्षक कौशलेश सिंह को दी गई। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिए जाने की बात कही। आरोपियों ने बताया कि एक अक्तूबर को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मकान में बने एक बेसमेंट में ले गए जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कार की डिग्गी में डालकर ले गए और सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियाें के पास से कार भी बरामद की है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।

बेटी की सूचना पर मामा ने की थी शिकायत
निरीक्षक कौशलेश सिंह की मानें तो मृतका के मामा यूसूफ ने मामले की शिकायत की थी। यूसूफ की पुत्री मृतका के घर में ही रहती थी। मृतका मां भी काफी परेशान थी लेकिन वह कुछ कह नहीं पाती थी। यूसूफ की पुत्री ने घर में हुए विवाद की जानकारी देते हुए बताया था कि उसको भी वहां पर डर लग रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को शव नहीं मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें