फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेटे के कृत्य से आहत पिता ने दी जान

Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। इलाके के नियाजपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा (50) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने मामले में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार चंद्रप्रकाश वर्मा के दो पुत्र व दो पुत्री है। एक पुत्र रविवार रात गांव से एक युवती को लेकर कहीं चला गया था। सोमवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुत्र के इस कृत्य से पिता बेहद आहत थे। परिजनों के अनुसार चंद्रप्रकाश वर्मा बिना बताए घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि युवती के पिता ने इस संबंध में कोई भी तहरीर नहीं दी है। मृतक के परिजनों ने भी अभी तक कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार चंद्रप्रकाश वर्मा किसान थे। गांव में उनकी छवि अच्छी थी। उनके पास दस से बारह बीघा खेती है। पूरे परिवार का पालन पोषण उसी से होता है। ग्रामीणों को आशंका है कि वह अपने पुत्र के व्यवहार से आहत थे। इस वजह से खुदकुशी की है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे ने कहा, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुत्र का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई पक्ष तहरीर देगा तो विधिक कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें