फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:19 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के नानकारी में कुएं में उतरे पिता पुत्र की मौत के बाद रोते बिखलते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के नयागांव में बुधवार की देर शाम कुएं में गिरे बकरे को निकालने उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि इन लोगों को बचाने उतरा एक अन्य ग्रामीण भी गंभीर रूप से बीमार हो गया। हालांकि उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कुएं से जहरीली गैस निकल रही थी, जिस कारण यह लोग हादसे का शिकार हो गए। खबर पाकर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खैराबाद इलाके के नयागांव निवासी श्रीकेशन (50) का एक बकरा घर के पास स्थित कुएं में बुधवार की रात करीब नौ बजे गिर गया था। जिसके चलते श्रीकेशन कुएं में बकरा निकालने के लिए उतरा था।
विज्ञापन


पीछे से मदद के लिए श्रीकेशन का 35 वर्षीय बेटा त्रिलोकी भी कुएं में उतर गया। बताते हैं कि कुएं में इनकी हालत खराब होने लगी तो पड़ोसी रामकुमार (40) भी कुएं में उतर गया। रामकुमार ने ग्रामीणों की मदद से बकरे को कुएं से जिंदा निकाल दिया, लेकिन यह तीनों लोग कुएं में ही बेहोश हो गए।

आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल टीम को बुलाया। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में श्रीकेशन व उसके बेटे त्रिलोकी मौत हो गई। रामकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि रामकुमार की हालत अब ठीक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कुआं काफी पुराना था। बकरे को निकालने के चक्कर में यह लोग उतरे तो उसमें से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इस पर यह लोग बेहोश हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें