फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत बटाई लेने को लेकर हुई कहासुनी, पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर चौथे की कर दी हत्या

Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में खेत बटाई लेने को लेकर कहासुनी हुई। पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर चौथे की हत्या कर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में खेत बटाई लेने को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। इस पिता ने तीन अन्य बेटों के साथ मिलकर चौथे बेटे की हत्या कर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना पिसावां थाना क्षेत्र के जलाईपुर गांव की है। गांव निवासी मो. रजा का अपने पुत्र शेर मोहम्मद (35) से खेत बटाई को लेकर विवाद हो गया। मो. रजा ने अपने तीन पुत्रो मो. उमर, मो. अफसर और मो. इजहार संग मिलकर शेर मोहम्मद की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस हमले में शेर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई। 

पुलिस चारों आरोपियों की कर रही तलाश

सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कैसरजहां की तहरीर पर पिता मो रजा, भाई उमर, अजहर, अफसर, सहित चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में सभी आरोपी फरार हैं। तीन टीमों का गठन कर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें