फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तौल कराने आए किसानों को मिलें सुविधाएं

Sun, 07 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने किसान सहकारी समिति चीनी मिल महमूदाबाद का रविवार देर शाम निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने चीनी मिल की कार्य प्रक्रिया, कार्यक्षमता, सुरक्षा और उत्पादन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता करते हुए पर्ची के बारे में पूछा। किसानों से समय से पर्ची मिलने की बात कही। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गन्ना तौल का कार्य मानकों के अनुसार पूरी शुद्धता के साथ किया जाए। किसानों को मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी सहित मिल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें