फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नौ गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य, मछली पालन और सरकार की किसान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महमूदाबाद के ग्राम लालपुर, लखनपुर व गुलरामऊ में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह और शस्य वैज्ञानिक डॉ. शिशिर कांत सिंह ने किया। बिसवां ब्लॉक के ग्राम बुधनापुर, कल्हापुर व शंकरपुर में हुए कार्यक्रम का नेतृत्व केवीके कटिया के अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी। आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह, डॉ. देव नारायण ने किसानों आधुनिक खेती करने की जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के साथ इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी से निकोल कटलर (प्रोजेक्ट मैनेजर) और अमित किलोस्कर (पीएचडी स्कॉलर) भी शामिल हुए। पहला ब्लॉक के ग्राम बेहटी मंसाह, पचदेवरा एवं बेरसापुर में किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मृदा वैज्ञानिक सचिन प्रताप तोमर और कृषि प्रसार वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों में किसानों को जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधिकरण, ड्रोन तकनीक, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुपालन एवं मछली पालन पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। महिला किसानों की भी सराहनीय सहभागिता रही। कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग गृह वैज्ञानिक डॉ. रीमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें