फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लक्ष्य बनाकर माेटे अनाज की करें खेती : राकेश

Fri, 26 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के खैराबाद में मिलेट्स पुनरुद्धार और मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मेला व प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें उत्कृष्ट किसानों और मिलेट्स पकवान प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से किसानों में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र देते राज्यमंत्री राकेश राठौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर। खैराबाद के भूमिजा बहुउद्देशीय हाल में बृहस्पतिवार को मिलेट्स पुनरुद्धार और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान लक्ष्य बनाकर मोटे अनाज की खेती करें। सभी किसान कम से कम एक बीघा से इसकी शुरुआत करें। इससे उनके परिवार, गांव से लेकर प्रदेश वासियों तक की सेहत में सुधार होगा। कृषि विशेषज्ञों ने मोटे अनाज की उपयोगिता की जानकारी दी।
उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने किसानों श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व को समझाते हुए बताया कि श्री अन्न की फसलों में अन्य फसलों की अपेक्षा कम रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशक एवं सिंचाई जल की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से रबी 2025 में फसलों की बुआई के लिए निशुल्क मिनीकिट की बुकिंग शीघ्र कराने की अपील किया। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने श्री अन्न के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी। मोट अनाज के लाभ और फायदे बताए। जिसे किसानों ने सराहा।
प्रगतिशील किसान कमलेश सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा की। वर्तमान समय में उसके महत्व को किसानों को बताया। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया की गृह वैज्ञानिक डाॅ. रीमा ने श्री अन्न के उत्पादन व मूल्य संवर्द्धन के साथ-साथ मिलेट्स के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को तैयार करने की किसान महिलाओं एवं प्रतिभागी संस्थाओं को जानकारी दी।
सेवानिवृत्त कृषि प्रसार अफसर वीरेंद्र सिंह ने प्राकृतिक संसाधनों (मृदा एवं जल संरक्षण) के बारे जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का अनुुरोध किया। कार्यक्रम में बिसवां ब्लॉक की कृषि सखी सीता देवी, किरन देवी, बरसा, किरन व 30 कृषि सखियां शामिल हुईं।






श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता में एकीकृत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी अव्वल

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और प्रगतिशील किसानों की ओर से लगाए गए स्टालों का डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या और एसपी अंकुर अग्रवाल ने निरीक्षण किया गया। उन्होंने मोटे अनाज की पकवान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को भी देखा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसमें एकीकृत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, परसेंडी को प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, खैराबाद को द्वितीय स्थान व हुनरमंद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, परसेंडी ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया।




मोटे अनाज का अच्छा उत्पादन करने वाले किसान हुए सम्मानित

मोटे अनाज का अच्छा उत्पादन करने वाले उत्कृष्ट 14 किसानों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। लहरपुर ब्लॉक के दिनेश कुमार, परिक्रमादीन वर्मा, रमेश कुमार, योगेंद्र सिंह, महोली के नंद किशोर, अर्जुन लाल और बिसवां के प्रमोद सिंह को मक्का के उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह श्री अन्न के उत्पादन के लिए अरुण कुमार शुक्ला, शिव सिंह, गोविंद लाल, बिंद्रा, रामपाल, राम सिंह वर्मा, मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें