फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ना सेंटर पर वसूली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। सेक्सरिया चीनी मिल बिसवां के गन्ना क्रय केंद्र कंदुनी ए पर अवैध वसूली के विरोध में गन्ना किसानों ने प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के कारण करीब छह घंटे तौल बंद रहने से सभी को खूब परेशानी हुई।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने बताया कि सेंटर पर 70 रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से अवैध रूप से उतराई राशि वसूली जा रही है। पैसा न देने पर तौल होने के बावजूद किसानों की ट्राली खाली नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया कि गन्ना लोडिंग के लिए दिन में दो ही ट्रक आते हैं जिसके कारण किसानों का गन्ना रात भर बिना तौल के पड़ा रहता है।
किसान नंदकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि इस दौरान बाबू रामसिंह द्वारा 70 रुपये मांगे गए। त्रिभुवन सिंह ने इसकी शिकायत मिल के सीडीओ संदीप कुमार से की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन किसानों ने शुक्रवार को इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर तौल केंद्र के बाहर धरना दिया। इससे करीब छह घंटे तक तौल बंद रही। किसान अशोक कुमार, गंगा सागर, दिनेश कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, मल्हा सिंह आदि किसानों ने डीएम से वसूली बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मिल के सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि कंदुनी गन्ना सेंटर ए पर कुछ घंटे तौल बंद रही थी, ठेकेदार व किसानों के बीच हुई बातचीत के बाद समस्या का समाधान हो जाने के बाद केंद्र पर गन्ना तौल का काम फिर शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें