फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद न मिलने पर गोदाम प्रभारी को बनाया बंधक

Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। खाद न मिलने पर सोमवार को किसानों का सब्र जवाब दे गया। किसानों ने समिति के सचिव को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर किसी तरह सचिव को मुक्त कराया।
विज्ञापन


ब्लॉक की साधन सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड सांडा में सोमवार को यूरिया का वितरण हो रहा था। किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव आशुतोष पांडेय ने सुबह सात से शाम पांच बजे तक खाद देने के लिए बैठाए रखा। इसके बाद कहा कि खाद नहीं मिल पाएगी, कल आना। खाद देने से मना करने पर किसान भड़क गए। किसानों ने समिति के भीतर ही सचिव को घेरकर बंधक बना लिया।

किसानों का आरोप है कि सचिव ने दलालों को बगैर लाइन के खाद दे दी। जबकि जरूरतमंद किसान सुबह सात बजे से लाइन में भूखे-प्यासे लगे रहे। शाम तक उन्हें खाद नहीं दी गई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर सांडा पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सचिव को बंधनमुक्त कराकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने बवाल कर रहे किसानों को समझाकर शांत किया।

किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष सुशील राज ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो यूनियन अनिश्चितकालीन के लिए धरना देगा। चौकी इंचार्ज अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया सचिव को सकुशल उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें