फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन से गन्ने की तौल का इंतजार कर रहे किसान

Fri, 12 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। ठेकेदारों की लापरवाही से क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल कराने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी गन्ना ढुलाई के वाहन आने पर ही तौल करते हैं। ढुलाई के लिए पर्याप्त वाहनों का इंतजाम न हो पाने के कारण किसानों को गन्ने की तौल के लिए ठंड में दो से तीन दिन तक खुले में रहकर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्द रातों में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रुकने से किसानों की सेहत भी बिगड़ रही है। किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड महमूदाबाद ने विभिन्न क्षेत्रों में करीब 24 तौल केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर खरीदे गए गन्ने को केंद्र से मिल तक पहुंचाने के लिए मिल प्रशासन ठेकेदारों को टेंडर देता है। टेंडर उन्हीं ठेकेदारों को दिए जाते हैं जिनके पास गन्ना ढुलाई के लिए पर्याप्त वाहन होते हैं। यहां हालात नियमों से विपरीत हैं।
ढुलाई वाहनों की कमी से क्रय केंद्रों पर गन्ने से लदी ट्रॉलियां कई दिनों तक तौल के लिए खड़ी रहती हैं। कांटा इंचार्ज कहते हैं कि जब वाहन उपलब्ध होंगे तभी तौल की जाएगी। दुर्गापुर क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को कई गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी थीं। किसान रामपाल ने बताया कि तीन दिन से तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात कर्मचारी बताते हैं कि जब वाहन आएंगे तभी तौल की जाएगी। नरेश ने बताया कि किराए के ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए हैं। तीन दिन से ठंड में खुले में रात बिताने के बाद भी तौल नहीं हुई है। लालमन, सुरेश व ब्रजेश आदि का भी कहना है कि तौल समय पर न किए जाने से परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें