फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ने की उतराई वसूलने पर किसानों का हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र शेरपुर में शनिवार को किसानों ने हंगामा करते हुए गन्ना उतराई के नाम पर की जा रही वसूली पर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि उनसे दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना उतराई ली जा रही है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार जब शासन की ओर से गन्ना उतराई को अवैध घोषित किया गया है तो मिल प्रबंधन यह शुल्क क्यों वसूल रहा है। अंगेठा निवासी किसान नेता सतनाम सिंह ने बताया कि यह शुल्क पूरी तरह से अनुचित है इस पर रोक लगाई जाए।
किसान कुलदीप सिंह, सोबरन, त्रिभुवन, संदीप सिंह, माखन, विनोद, अशोक व गौरव आदि ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि शेरपुर क्रय केंद्र पर अवैध वसूली बंद नहीं की गई तो मजबूरन धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। गन्ना विकास समिति हरगांव के सचिव आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि किसानों को तौल होने के बाद कोई भी शुल्क नहीं देना है। यदि कोई उतराई वसूल रहा है तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें