फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-मजदूरों ने मांगा हक

Wed, 24 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संगतिन किसान मजदूर संगठन ने बुधवार को आमसभा में किसानों व मजदूरों से एकजुटता का आह्वान किया। ताकि संगठन मजबूत बन सके। साथ ही संगठन ने इस वर्ष 225 गांव जोड़ने  का लक्ष्य तय किया।
विज्ञापन


हिन्दू कन्या पाठशाला कैंपस में आयोजित आमसभा का उदघाटन महिला समाख्या उत्तर प्रदेश की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. स्मृति सिंह, लोक समिति वाराणसी के सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंडा फहराकर किया।

सभा में पिछले एक वर्ष के संघर्षों की समीक्षा करते हुए पिसावां ब्लॉक की बिटोली ने कहा कि समाज में हम मजदूर साथियों की जिंदगी कीड़े-मकोड़ों की तरह है। किसी भी हालत में हमें अपनी इस जिंदगी को बदलने का काम करना होगा। इसकी शुरुआत सीतापुर में हो चुका है।
विज्ञापन


जगन्नाथ ने कहा कि चाहे गरीब हों या पिछड़े, सभी को बेहतर जीवन जीने का अधिकार है और हम उसे पाकर रहेंगे।
संयोजक ऋचा सिंह ने कहा वर्तमान में संगठन से 128 गांव जुड़े हुए है। इस साल इनकी संख्या बढ़ाकर 225 की जाएगी। खेती-किसानी में मोटा अनाज स्वास्थ्य व जमीन के लिए लाभदायक है।

इसके लिए संगठन से जुड़े करीब 250 किसान साथी सावां व काकून जैसे मोटे अनाज की बुआई कर रहे हैं। इस पर जोर दिया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि मजदूर साथियों में वह ताकत है कि वह इस समाज में बड़े-बड़े बदलाव कर सकते हैं। अच्छी शिक्षा और सेहत सभी का हक है और इसे पाने का संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में किसान कैसे लड़े हैं, थीम पर मिश्रिख ब्लॉक के सदस्यों ने नौटंकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें