फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत देखने गया किसान घाघरा में डूबा, मौत

Tue, 23 Jan 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना के एक गांव निवासी की सोमवार सुबह घाघरा में डूबने से मौत हो गई। वे अपना खेत देखने गए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गवढी बजहा निवासी छोटे यादव उर्फ बुद्धा (40) सोमवार को खेत देखने गए थे। खेत घाघरा की तलहटी में स्थित है। वे खेत की मेड़ पर खड़ा होकर खेत देख रहे थे, तभी कटान कर रही घाघरा की जलधारा की चपेट में आ गए और पानी के साथ बह गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने उनके शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी व अन्य राजस्वकर्मियों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे। तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुद्धा की घाघरा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें