फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गन्ना सेंटर इंचार्ज ने किसान पर तानी पिस्टल... झोंकी फायर, किसानों ने केंद्र पर काटा हंगामा

Thu, 19 Dec 2024 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

कटौती का विरोध करने पर गन्ना सेंटर इंचार्ज ने किसान पर पिस्टल तान दी। यही नहीं फायर भी झोंक दी। किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। 
विज्ञापन
हंगामा करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में महोली कोतवाली क्षेत्र में अधिक गन्ना कटौती का विरोध करने पर सेंटर इंचार्ज ने किसान पर पिस्टल तान दी। यही नहीं धमकाने के लिए फायर भी झोंक दिया। गोली किसान के पास से गुजर गई। यह देख वहां मौजूद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और सेंटर इंचार्ज को अपने साथ ले गई। जब पीड़ित किसान कोतवाली पहुंचा तो इंस्पेक्टर ने फायर न होने की बात कहकर किसान को भगा दिया। नाराज किसानों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में सीओ का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


छहेलिया क्रय केंद्र ए पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे नेरी निवासी किसान आदित्य कुमार गौतम गन्ना लेकर गया था। किसान ने बताया कि सेंटर इंचार्ज शिवप्रताप सिंह द्वारा तीन किलो प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही थी। किसान ने इसका विरोध किया तो इंचार्ज ने उसका गिरेबान पकड़ लिया। यह देख अन्य किसान वहां एकत्र हो गए। आरोप है कि इसी दौरान इंचार्ज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी और दहशत फैलाने के लिए फायर झोंक दिया। गोली किसान के कान के पास से निकल गई। इसके बाद वहां मौजूद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इंस्पेक्टर ने पीड़ित किसान को भगाया

घटना के बाद पीड़ित किसान के साथ अन्य किसान कोतवाली महोली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। इस पर इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने फायर नहीं होने की बात कही। मौजूद किसानों द्वारा फायर किए जाने की बात कहने पर वह भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने किसानों को वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित व अन्य किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया तो बात नहीं हो सकी।

बीते वर्ष भी फायर कर चुका है इंचार्ज

आरोपी इंचार्ज दबंग किस्म का बताया जाता है। इसकी पहुंच के कारण पुलिस कार्रवाई से कतराती है। बताया जाता है कि बीते वर्ष भी इंचार्ज शिवप्रताप सिंह ने सेंटर पर फायर किया था। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेश शुक्ला, किसान सिराजुद्दीन, संतोष आदि ने बताया कि आरोपी सेंटर इंचार्ज पिछले वर्ष छहेलिया बी सेंटर पर तैनात था। वहां उसके द्वारा फायर की गई थी। रसूख का आलम यह है कि एक वायरल वीडियो में भी पुलिस के सामने वह किसानों को धमकाता नजर आ रहा है।

फायर की पुष्टि नहींः सीओ

घटना की जानकारी मिली है। सेंटर इंचार्ज द्वारा फायर करने की पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। -आलोक प्रसाद, सीओ महोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें