फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत

Sat, 21 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा। मछरेहटा के ददेवरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान किशन कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू (40) की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। ददेवरा गांव निवासी किशन कुमार अपने ही गांव के विजय के साथ साइकिल से मधवापुर बैंक गए थे। वहां से काम निपटाकर दोनों गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव से करीब 500 मीटर पहले राजेंद्र सिंह के समर्सिबल के पास ददेवरा की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर साइकिल से हो गई। टक्कर लगने से साइकिल पर पीछे बैठे किशन गिरकर घायल हो गए, जबकि साइकिल चला रहे विजय बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिजली का सामान लदा था। घायल किशन को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मछरेहटा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें