फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांड़ के हमले से किसान की माैत

Mon, 05 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मुन्ना
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। टहलने निकले शेरपुर गांव निवासी किसान मुन्ना (60) पर रविवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मुन्ना रोजाना सुबह टहलने के लिए घर से निकलते थे। रविवार सुबह भी वह गांव के पास टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। मुन्ना कुछ समझ पाते और बचने का प्रयास करते, इससे पहले ही सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमले के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के शोर से सांड़ वहां से भाग गया।
ग्रामीण और परिजन गंभीर रूप से घायल मुन्ना को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मुन्ना खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह पत्नी के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा घूम रहे गोवंश को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और सड़कों पर बड़ी संख्या में सांड़ घूमते रहते हैं।

मुन्ना

मुन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें