फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांड़ के हमले से किसान की मौत

Sat, 23 Mar 2024 02:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात को रिश्तेदारी से वापस आ रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव निवासी छोटेलाल (55) अपने पुत्र रामगोविंद (14) के साथ बृहस्पतिवार को पास के ही मढ़िया गांव में रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार देर रात वे घर वापस आ रहे थे। देर रात रामकोट थाना क्षेत्र के विशुन्ना गांव के पास एक सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका बेटा हमले में बाल-बाल बच गए। वह दौड़कर गांव में मदद मांगने गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का पुत्र भागते हुए गांव पहुंचा। उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक छोटेलाल की मौत हो चुकी थी। परिजनाें ने रामकोट पुलिस को घटना की सूचना दी।

निराश्रित गोवंशाें से परेशान हैं ग्रामीण
मढि़या गांव में इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में निराश्रित गोवंश भटकते रहते हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। किसान की मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें