फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ंत में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे किसान को हरगांव में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गुराईपुर गांव निवासी गिरेंद्र कुमार सिंह यादव (25) रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल बेचने जा रहा था। जब वह सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगांव इलाके में कल्याणपुर चीनी मिल के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक गिरेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें